
Simple Past Tense | Past Indefinite Tense in Hindi
“Past indefinite Tense” का हिंदी अर्थ होता है – सामान्य भूतकाल। Past Indefinite Tense का प्रयोग ऐसे वाक्यों में किया जाता है, जिसमे कार्य भूतकाल में समाप्त हो गया हो। हिंदी में वाक्यों की बनावट इस प्रकार रहती है कि क्रिया के अंत में “ ा था/ी थी /े थे/ा/ी/े/इ/ई” इत्यादि होते है। इस tense के सकरात्मक अंग्रेजी वाक्यों में क्रिया के Second form (V2) का प्रयोग किया जाता है। Affirmative Sentences को छोड़कर बाकी सभी वाक्यों में did का प्रयोग किया जाता है।
Past Indefinite Tense Examples in Hindi to English:-
- मैं खाया। ➔ I ate.
- मैंने खेला था। ➔ I played.
- तुम गए थे। ➔ You went.
Note: वाक्यों के अंत में यदि ” ा /ी/े/इ/ई” रहे तो इसे यह मान कर चलना चाहिए की इसके बाद “था/थी/थे” का प्रयोग होगा। ऊपर लिखे उदाहरण में “मैंने खाया” को “मैंने खाया था” के बराबर माना जाना चाहिए। भूतकाल के सन्दर्भ में कभी भी इसका अर्थ “मैंने खाया है” नहीं होगा क्योंकिं यह Present Perfect tense का एक उदाहरण है।
वाक्यों के पहचान में की जाने वाली गलतियाँ
अगर वाक्यों के अंत में “चूका था/चुकी थी” इत्यादि आये तो वाक्य का अनुवाद Past Perfect Tense में किया जाता है और यही सही तरीका है। Past Perfect Tense का अनुवाद Simple Past Tense में नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना गलत होगा।
- मैं खा चूका था। ⟹ (1) I had eaten. ✔ (2) I ate. ✘
- मैंने खाया था। ⟹ (1) I ate. ✔ (2) I had eaten. ✘
आपको लग रहा होगा की दोनों वाक्यों का मतलब तो एक ही है, दोनों धटनाएं तो Past में ही हुई है। इसे इस प्रकार से देखिये।
कोई भी व्यक्ति आपके पास आ कर सीधा यह नहीं कहेगा की “मैं खा चूका था” इससे पहले अवश्य ही कुछ न कुछ घटित हुआ होगा। उन घटनाओं के वर्णन के बाद ही ऐसा कहा जा सकता है।
Past Indefinite Tense Examples in Hindi to English:-
- मैं खाया। ➔ I ate.
- मैंने खेला था। ➔ I played.
- तुम गए थे। ➔ You went.
Note: वाक्यों के अंत में यदि ” ा /ी/े/इ/ई” रहे तो इसे यह मान कर चलना चाहिए की इसके बाद “था/थी/थे” का प्रयोग होगा। ऊपर लिखे उदाहरण में “मैंने खाया” को “मैंने खाया था” के बराबर माना जाना चाहिए। भूतकाल के सन्दर्भ में कभी भी इसका अर्थ “मैंने खाया है” नहीं होगा क्योंकिं यह Present Perfect tense का एक उदाहरण है।
Difference Between Simple Past and Past Perfect Tense
Simple Past and Past Perfect Tense के बीच अंतर को हम एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं। यहाँ पर मैं आपको एक छोटी से घटना के बारे में बताना चाहता हूँ।
— An Example Story —
शाम के 4 बज चुके थे। नेहा को आज कॉलेज में ही देर हो गयी थी, वह घर से बिना कुछ खाए कोचिंग के लिए निकल पड़ी। पहुँचने पर पता चला की आज कोचिंग बंद है। अब उसके पास समय तो बहुत था पर उसे भूख लग रही थी। पास में ही संदीप का घर था। संदीप और नेहा बचपन के दोस्त थे।
नेहा ने सोचा, क्यों न आज संदीप के घर चलते है और दोनों साथ में जायेंगे फास्टफूड खाने के लिए। यह सोचकर नेहा के कदम संदीप की घर की तरफ चल पड़े।
घर पहुँचने पर संदीप की माँ ने कहा, “संदीप बाज़ार गया है कुछ सामान लाने के लिए थोड़ी देर में आ जायेगा।” नेहा को बहुत तेज भूख आ रही थी। वह हॉल में पड़े सोफे पर बैठ कर संदीप के आने का इंतज़ार करने लगी।
अन्दर रसोई में संदीप की माँ पेनकैक बना रही थी। आंटी जी ने नेहा को एक प्लेट में पेनकैक लाकर दिया। नेहा उसपर टूट पड़ी और देखते ही देखते पूरा प्लेट साफ़ हो गया। तभी वहां बाज़ार से संदीप भी आ गया, पर अब नेहा की भूख ख़त्म हो चुकी थी।
(थोड़ी देर बाद नेहा और संदीप घर के पास वाले बगीचे में बैठकर बात कर रहे होते हैं।)
नेहा: तुम्हारी माँ ने पेनकैक बहुत अच्छा बनाया था। तुमने खाया?
संदीप: मैंने खाया था।

नेहा: कब?
संदीप: तुम्हारे आने से पहले मैं खा चूका था।
