Present Tense

Simple Present Tense | Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense OR Simple Present Tense को हिंदी में सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है। इस टेंस की क्रिया से यह पता चलता है की कार्य वर्तमान काल में सामान्यतः (generally) होता है। वाक्यों में क्रिया (verb) के पहले या पाँचवें रूप (V1/V5) का प्रयोग किया जाता है। क्रिया का पाँचवां रूप को केवल सकरात्मक वाक्यों में लगाया जाता है बाकी सभी प्रकार के वाक्यों में क्रिया का मूल रूप (V1) का ही प्रयोग होगा।

Present Indefinite Tense Examples in Hindi to English:-

  • वह दौड़ती है
    • She runs.
  • मैं पढ़ता हूँ
    • I read.
  • कुत्ते भौंकते हैं
    • Dogs bark.
       

ऊपर दिए गए उदाहरणों को समझिये, वाक्यों का अंत “ती है, ता हूँ, ते हैं ” इत्यादि से हुआ है। इन वाक्यों से पता चलता है की किसी प्रकार की आदत, स्वभाव या बार-बार होने वाले कार्य के बारे में बताया जा रहा है। कृपया इस बात का हमेश ध्यान रहे की अंग्रेजी में अनुवाद करते समय अंत में आये हिंदी शब्द जैसे “है/हूँ/हो/हैं” इत्यादि का अनुवाद नहीं किया जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Simple Present Tense (सामान्य वर्तमान काल ) का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Present Indefinite Tense Examples in Hindi to English

Simple Present Tense का प्रयोग सामान्यतः कर्ता के आदत या स्वभाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। साथ ही ऐसी बातें जो हर जगह सत्य मानी जाती हो (Universal Truth), एवं सिद्धांत ( Principal ) को दर्शाने के लिए हमलोग इस tense का प्रयोग करते हैं।

Simple Present Tense का प्रयोग सामान्यतः कर्ता के आदत या स्वभाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। साथ ही ऐसी बातें जो हर जगह सत्य मानी जाती हो (Universal Truth), एवं सिद्धांत ( Principal ) को दर्शाने के लिए हमलोग इस tense का प्रयोग करते हैं।

  • रमेश फिल्में देखता है। (आदत, रमेश को फ़िल्में देखने की आदत है।)
    • Ramesh watches movies.
  • सूर्य पूर्व में उगता है। (Universal Truth, पूर्व में सूर्योदय होना हर स्थान के लिए सत्य है।)
    • The sun rises in the east.
  • शब्दों से ज्यादा व्यक्ति का कर्म बोलता है। (सिद्धांत, सही बात।)
    • A person’s actions speak louder than words.
ध्यान दें : ऊपर दिए गए उदाहरणों में सभी वाक्यों के क्रिया के अंत में “ता” अक्षर का प्रयोग किया गया है। 

Simple Present Tense की पहचान

यदि हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में ता हूँ/ती हूँ/ते हैं/ती हो/ते हो/ती है/ता है इत्यादि रहे तो उस क्रिया का अनुवाद Simple Present Tense में किया जाता है।

  • मैं काम करता हूँ। (I work.)
    • work का अर्थ है “काम करना” इसलिए यहाँ पर “do” का प्रयोग नहीं होगा। अगर यह कहा जाये की मैं नौकरी करता हूँ तो इसका अनुवाद होगा ー I do job.
  • मैं पढ़ती हूँ। (I read.)
  • वे व्यापार करते हैं। (They do business.)
  • वह पढ़ता है। (He reads.)
  • राधिका खाना बनती है। (Radhika cooks.)
  • वे मजे करते है। (They enjoy.)

Simple Present Tense में क्रिया का प्रयोग

 क्रिया(Verb)के पांच रूप होते है जिन्हें हम “V1, V2, V3, V4, V5” से संबोधित कर सकते है। Simple Present Tense में केवल “V1 या V5″ का प्रयोग किया जाता है। यदि subject,  Third person और Singular हो तभी V5 का प्रयोग होता है।

क्रिया (Verb) ऐसे शब्दों को कहते हैं जिनसे किसी कार्य के होने का बोध हो। जैसे:-

  • दौड़ना (run), नाचना (dance), खाना ( eat ) इत्यादि।

अंग्रेजी भाषा में इन क्रियाओं के पांच रूप होते है।

क्रिया के पाँच रूप

Note: क्रिया (verb) के पहले रूप को (V1) को पांचवें रूप में बदलने के लिए verb में “s/es” जोड़ दिया जाता है।

Simple Present Tense में कर्ता के अनुसार V1 या V5 का प्रयोग किया जाता है। नीचे दी गयी तालिका को देखें।

कर्ता, “He/She/It/Name” रहे तो क्रिया के पाँचवे रूप (V5) का प्रयोग करें और बाकी सभी कर्ता के साथ क्रिया के पहले रूप (V1) का प्रयोग करें। संक्षेप में “first person तथा singular subject” के साथ ही verb का पाँचवा रूप या does का प्रयोग किया जाता है।

Present Indefinite Tense Affirmative Sentences in Hindi

Simple present tense के हिंदी के वाक्यों में है/हैं/हूँ/हो इत्यादि हो सकते है लेकिन अंग्रेजी में इन शब्दों का अनुवाद नहीं होता है। इस tense के सकरात्मक वाक्यों का अनुवाद निम्नलिखित 3 चरणों में किया जाता है:-

उदाहरण वाक्य: विनोद(subject) ठंडे पानी से(object) नहाता(verb) है।

  1. पहले वाक्य में  कर्ता को रखें और helping verb (is/am/are) को इग्नोर (ignore) करें।
  2. यदि कर्ता में He/she/it/Name हो तो कर्ता के बाद क्रिया का पाँचवा रूप (V5) अन्यथा V1 को रखें।
  3. अंत में  object को रखें।

Example Sentence: Vinod bathes with cold water.

ध्यान दें: Vinod = Name, इसलिए V5 (bathes) का प्रयोग हुआ है।

उदाहरण

  • रमेश जाता है।
    • Ramesh goes.
  • मैं सोता हूँ।
    • I sleep.
  • वह हंसती है।
    • She laughs.
  • वे लोग नाचते है।
    • They dance.
  • मेरा भाई मोबाइल बेचता है।
    • My brother sells mobile.
  • मेरे भाई लोग मोबाइल बेचते है।
    • My brothers sell mobile.
  • वे लोग दौड़ते है।
    • They run.
  • वह खिलौना बनता है।
    • He makes toys.
  • रमेश और दिनेश पढ़ते है।
    • Ramesh and Dinesh read.
  • मैं उपन्यास पढता हूँ।
    • I read a novel.
  • घोडा घास खाता है।
    • The horse eats grass.
  • घोड़े घास खाते हैं।
    • Horses eat grass.
  • शिक्षक पढ़ाते हैं।
    • Teachers teach.
  • गीता और बबीता लड़ते हैं।
    • Gita and Babita fight.
  • पिताजी अख़बार पढ़ते हैं।
    • Father reads newspaper.
  • दुनियां अमीरों का सम्मान करती है।
    • The world respects the rich.

Present Indefinite Tense Negative Sentences in Hindi

Simple present tense में क्रिया के पाँचवे रूप (V5) का प्रयोग केवल सकरात्मक वाक्यों तक ही सीमित है। इसके बाद जितने भी प्रकार के वाक्य होते हैं, उन सभी में क्रिया का पहला रूप (V1) प्रयोग में लाया जाता है।

अब यहाँ से  do और does का प्रयोग शुरू होगा। Do का अर्थ होता है करना और does इसका पाँचवा रूप है। जब वाक्यों में कर्ता के रूप में he/she/it/name/my brother/sister/teacher इत्यादि रहे तो does का प्रयोग करें।

 

Do भी एक प्रकार से क्रिया (verb) ही है, जब हमलोग does का प्रयोग करते है तो एक प्रकार से क्रिया के पाँचवें रूप (V5) का प्रयोग कर रहे होते है इसलिए वाक्य का जो मुख्य क्रिया होता है, उसमे कोई बदलाव नहीं करना पड़ता है। Simple Present tense के नकरात्मक वाक्यों का अनुवाद निम्नलिखित चरणों में किया जाता है।

उदाहरण वाक्य: मैं(subject) टोपी(object) नहीं(not) पहनता(verb) हूँ।

  1. पहले कर्ता को रखें।
  2. दुसरे स्टेप में कर्ता के अनुसार do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में do/does के बाद not का प्रयोग किया जाता है।
  4. चौथे स्टेप में क्रिया का पहला रूप(V1)
  5. अंत में object को रखें।

Example Sentence: I do not wear a cap.

Do/Does + Not का संकुचन (Contraction of Do/Does + not)

संकुचन (contraction) का प्रयोग ज्यादातर बोलचाल की भाषा में किया जाता है। इस प्रक्रिया में apostrophe (‘)  का प्रयोग करते हुए दो शब्दों को मिलकर एक शब्द बनाया जाता है। जैसे:-

  • Do + Not = Don’t
  • Does + Not = Doesn’t

आपने वो डायलॉग सुनी होगी “don’t angry me”, इसमें basically, do और not को संकुचित कर के कहा जा रहा है।

अब ऊपर दिए गए उदाहरण को संकुचन (contraction) के अनुसार बनाने का प्रयास करते हैं।

  • I do not wear a cap. (संकुचन के बिना)
  • I don’t wear a cap. (संकुचन के साथ)

नीचे दोनों प्रकार structure दिए गए हैं।

उदाहरण

  • मैं नहीं पढ़ता हूँ।
    • I do not read.
  • हमलोग कोई त्यौहार नहीं मनाते हैं।
    • We do not celebrate any festival.
  • तुम मेहनत नहीं करते हो।
    • You do not work hard.
  • आपलोग नहीं समझते हैं।
    • You do not understand.
  • वह नहीं खेलता है।
    • He does not play.
  • वे लोग नहीं जाते हैं।
    • They do not go.
  • मेरा कुत्ता नहीं भौंकता है।
    • My dog does not bark.
  • मेरे कुत्ते नहीं भौंकते हैं।
    • My dogs do not bark.
  • रमेश काम नहीं करता है।
    • Ramesh does not work.
  • पूजा खाना नहीं बनती है।
    • Pooja does not cook.
  • अजय जिन्स नहीं पहनता है।
    • Ajay does not wear jeans.
  • मैं अकेला नहीं रहता हूँ।
    • I do not live alone.
  • मेरा भाई अकेला नहीं सोता है।
    • My brother does not sleep alone.
  • रमेश और मेरे भाई लोग दिन में नहीं पढ़ते हैं।
    • Ramesh and my brothers do not study during the day.
  • वह आमतौर पर रोती नहीं है।
    • She does not usually cry.
  • वह हर महीने नए मोबाइल नहीं खरीदता है।
    • He does not buy new mobile every month.

Present Indefinite Tense Interrogative Sentences in Hindi

Present Indefinite Tense में interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते हैं। पहला, जिसमे प्रश्न शब्द बीच में हों। दूसरा, जो वाक्य “क्या” शब्द से शुरू होते हों। इनके उदाहरण देखिये:-

  • तुम क्या जानते हो? (What do you know?)
  • क्या तुम जानते हो? (Do you know?)

आपने देखा की दोनों वाक्य में सामान शब्दों का प्रयोग हुआ है, लेकिन “क्या” शब्द को बीच में से उठाकर शुरू में रख देने से वाक्य का अर्थ और अंग्रेजी में इसका structure बदल जाता है।

“क्या” शब्द से शुरू होने वाले वाक्यों के अनुवाद नियम आगे के खंड में बताया गया है। इस खंड में हमलोग केवल उन वाक्यों का अनुवाद करना सीखेंगे जिनमे प्रश्न शब्द बीच में आते हों। इनका अनुवाद निम्नलिखित चरणों में करें:-

उदाहरण वाक्य: आप(subject) रोटी(object) कैसे(Q.W) बनाते(verb) हैं?

  1. पहले प्रश्न शब्द को वाक्य में रखें।
  2. दूसरे में कर्ता के अनुसार वाक्य में do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को वाक्य में रखें।
  4. चौथे स्टेप में क्रिया का पहला रूप लागू करें।
  5. अंत में object का प्रयोग करें।

Example Sentence: How do you make “Roti”?

Just for Information: भारतीय खाद्य शैली में जिस प्रकार गेहूं की रोटीयाँ हमलोग खाते हैं, वैसी रोटीयाँ पश्चिमी देशों में नहीं खाई जाती है। इसलिए उपरोक्त उदाहरण में रोटी को “bread” नहीं लिखा गया है।

उदाहरण

  • तुम क्या पढ़ते हो?
    • What do you read?
  • वे लोग कब आते हैं?
    • When do they come?
  • तुम्हारा भाई कब सोता है?
    • When does your brother sleep?
  • पिताजी कब नहाते है?
    • When does Father bathe?
  • तुम कब सो के उठते हो?
    • When do you awake?
  • वे लोग क्या करते है?
    • What do they do?
  • तुम किसे पसंद करती हो?
    • Whom do you like?
  • तुम्हारा दोस्त क्या बोलता है?
    • What does your friend say?
  • बच्चे कब खेलते हैं?
    • When do the children play?
  • आप कहाँ रहते है?
    • Where do you live?
  • तुम कैसे नहीं लड़ते हो?
    • How do you not fight?
  • आपकी गाय कहाँ चरती है?
    • Where does your cow graze?
  • आपकी गायें कहाँ चरती है?
    • Where do your cows graze?

Negative Interrogative Sentences in Present Indefinite Tense

Present Indefinite Tense के नकरात्मक वाक्यों में “not” का प्रयोग subject के बाद या do/does के साथ संकुचन में प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को नीचे दिए गए steps के अनुसार बनायें।

उदाहरण वाक्य: वह(subject) लखनऊ(object) में क्यों(Q.W) नहीं(not) रहता(verb) है?

  1. पहले प्रश्न शब्द को वाक्य में रखें।
  2. दुसरे स्टेप में do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को रखें।
  4. चौथे स्टेप में not का को लगायें।
  5. पाँचवें स्टेप में क्रिया का पहला रूप रखें।
  6. अंत में object का प्रयोग करें।

Example Sentence: Why does he not live in Lucknow?

उदाहरण

  • तुम क्यों नहीं पढ़ते हो?
    • Why do you not read?
    • Why don’t you read?
  • वे लोग कब नहीं आते हैं?
    • When do they not come?
  • तुम्हारा भाई कब नहीं सोता है?
    • When does your brother not sleep?
    • When doesn’t your brother sleep?
  • पिताजी कब नहीं नहाते है?
    • When doesn’t father bathe?
    • When does Father not bathe?
  • तुम क्यों 6 बजे नहीं उठते हो?
    • Why don’t you wake up at 6 O’clock?
    • Why do you not wake up at6 O’clock?
  • वे लोग काम क्यों नहीं करते है?
    • Why don’t they work?
    • Why do they not work?
  • तुम किसे पसंद नहीं करती हो?
    • Whom do you not like?
    • Who don’t you like?
  • तुम्हारा दोस्त क्यों कुछ नहीं बोलता है?
    • Why doesn’t your friend say something?
  • बच्चे कब नहीं खेलते हैं?
    • When do the children not play?
  • तुम कोई अवसर क्यों नहीं ढूंढते हो?
    • Why do you not look for an opportunity?

“क्या” से शुरू होने वाले वाक्य

( Starts with”What”)

“क्या” से शुरू होने वाले हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में “क्या” शब्द का अनुवाद नहीं होता है। Simple present tense के इन वाक्यों को do/does से शुरू किया जाता है। नकरात्मक वाक्यों में आप do/does के साथ not का संकुचन प्रयोग में ला सकते हैं अन्यथा not को subject के बाद लगायें। इसे नीचे दिए गए structure में देखें।

क्या से शुरू होने वाले वाक्यों में क्या का अनुवाद नहीं होता है, ऐसे वाक्य do या does से शुरू होता है और वाक्य के अंत में question mark (?) लगाया जाता है।

उदाहरण

  • क्या मैं आपको जानता हूँ?
    • Do I know you?
  • क्या वह अच्छी बोलती है?
    • does she speak good?
  • क्या वे पढ़ते हैं?
    • Do they read?
  • क्या मैं पागल जैसा करता हूँ?
    • Do I act like mad?
  • क्या मेरा छोटा भाई मुझसे लंबा लगता है?
    • Does my younger brother look taller than me?
  • क्या तुम यह नहीं जानते हो?
    • Don’t you know this?
  • क्या आपलोग मिलते हैं?
    • Do you meet?
  • क्या मैं ज्यादा बोलता हूँ?
    • Do I talk too much?
  • क्या वह रोज नहाता है?
    • Does he bathe daily?
  • क्या आप अंग्रेजी नहीं जानते है?
    • Don’t you know English?
  • क्या तुम झूठे वादे नहीं करते हो?
    • Do you not make fake promises?
  • क्या वह जिद नहीं करता है?
    • Does he not insist?
  • क्या आप कड़ी मेहनत नहीं करते हैं?
    • Do you not work hard?

Error and Mistakes

नीचे कुछ notes दिए गए हैं जिन्हें समझकर आप simple present tense में की जाने वाली सामान्य गलतियों से बच सकते हैं।

Note 1

Simple Present Tense के वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय लोग कंफ्यूज हो जाते है की कहाँ “do” का प्रयोग होगा और कहाँ “does” का। जैसा कि मैंने आपको पहले बताया था, यदि किसी का नाम आये तो V5 का प्रयोग करना है। उदाहरण देखिये:-

  • रमेश और दिनेश बाज़ार जाते है।
    • Ramesh and Dinesh go to the market.

इस बात का हमेशा ध्यान रखें की कर्ता Third Person के साथ Singular हो तभी V5 का प्रयोग होगा।

ऊपर के उदाहरण में रमेश Third Person और Singular है लेकिन उनके साथ दिनेश भी है तो यह अब सिंगुलर न हो के प्लूरल हो गया है इसलिए go to market होगा न की goes to market. इसी प्रकार, My brother/sister/friend/teacher इत्यादि के साथ V5 या does का प्रयोग होगा, वहीँ My brothers/sisters/friends/teachers इत्यादि के साथ V1 या do का प्रयोग होगा।

Note 2

वाक्य 1 : पूजा चाय बनाती है।

वाक्य 2 : पूजा चाय बनाना जानती है।

वाक्य 1 में चाय को बनाने की बात हो रही है जबकि वाक्य 2 में पूजा की प्रतिभा के बारे में बताया जा रहा है की वह चाय बनाना जानती है।

वाक्य 1 : Pooja makes tea.

वाक्य 2 : Pooja knows how to make tea.

अंतर देखिये :

  • तैरता है : तैरना जनता है। (know)
  • खाता है : खाना चाहता है। (want)
  • चलाता है : चलाना सीखता है। (learn)

देखने पर पता चलता है की एक साथ दो क्रियाओं का प्रयोग हुआ है। ऐसे वाक्यों में जो भी क्रिया ता है/ ती है से समाप्त हो हम उन्हें ही V1/V5 के रूप में प्रयोग करेंगे बाकी Verb अपने मूल रूप (V1) में ही रहेंगे।

आइये कुछ और उदाहरण देखते है।

  • वह नाचना जानती है।
    • She knows how to dance.
  • वह तैरना जानता है।
    • He knows how to swim.
  • वह गाड़ी चलाना जानता है।
    • He knows how to drive.
  • अजय पढना चाहता है।
    • Ajay wants to read.
  • मैं सोना चाहता हूँ।
    • I want to sleep.

Present Indefinite Sentence in Hindi to English

  1. मैं नाचता हूँ। = I dance.
  2. वह दौड़ता है। = He runs.
  3. मैं पढ़ता हूँ। = I read.
  4. वह नहीं नहाता है। = He doesn’t bathe.
  5. मैं अकेले रहता हूँ। = I live alone.
  6. वह रोज वहां नहीं  जाती है। = She doesn’t go there every day.
  7. क्या तुम उसे जानते हो? = Do you know him?
  8. तुम उसे क्यों नहीं जानते हो? = Why don’t you know him?
  9. तुम उसे कैसे नहीं जानते हो? = How do you not know him?
  10. तुम उसे कब से जानते हो? = How long have you known him?
  11. वह क्या कर सकता है? = What can he do?
  12. क्या तुम खाना बनाना जानते हो? = Do you know how to cook?

Present Continuous Tense in Hindi Present Imperfect Tense

Present Continuous Tense के अंतर्गत ऐसे वाक्य आते है जिसमे किसी घटना का उसी समय में घटित होने के बारे में बताया जा रहा हो। ऐसे वाक्यों के अंत में रहा हूँ/रही हूँ/रहे है इत्यादि आते है।

Present Continuous Tense Examples in Hindi –

  1. मैं जा रहा हूँ। (I am going.)
  2. वह खेल रहा है। (He is playing.)
  3. मैं पढ़ रहा हूँ। (I am reading.)

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण में उन क्रियाओं के बारे में बताया जा रहा है जो अभी हो रहा है। जैसे “मैं जा रहा हूँ” में जाने का कार्य उसी समय हो रहा है जब यह बात कही जा रही है। कार्य अभी भी जारी है, समाप्त नहीं हुआ है इसलिए इस tense मे continues शब्द आता है।

Present continuous tense का हिंदी में अर्थ होता है – अपूर्ण वर्तमान काल। Present Continuous Tense के वाक्यों का अनुवाद करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है की वाक्य में किसी प्रकार का भूतकालिक समयसूचक शब्द न हो। समयसूचक शब्द वह है जो यह बताते है की कार्य कितने समय से किया जा रहा है। इस प्रकार के वाक्यों में  for और since का प्रयोग किया जाता है।

यदि ऐसा हो तो इसका अनुवाद  present perfect continuous tense के नियमों द्वारा किया जायेगा न की Present Continuous Tense से। नीचे दिए गए उदाहरणों देखें।

  1. मैं दो घंटे से खेल रहा हूँ। (I have been playing for two hours.) ➔ इस वाक्य के अंत में भी ‘रहा हूँ’ आया है लेकिन इसमें समयसूचक शब्द (दो घंटे से) प्रयुक्त है इस वजह से यह Present Perfect Continuous Tense के नियमो द्वारा अनुवाद किया गया है।
  2. मैं खेल रहा हूँ। (I am playing.) ➔ यह वाक्य Present Continuous Tense का है क्योंकि इसमें कोई समयसूचक शब्द नही है। 

Present Continuous Tense Translation Hindi to English

आर्टिकल के इस खंड में हमलोग present continuous tense के अनुवाद के नियम को जानेंगे।

Present continuous tense rules in Hindi

अंग्रेजी भाषा में  क्रिया के पाँच रूपहोते है। Present Continuous Tense में Verb का चौथा रूप (V4) का प्रयोग होता है, जो कि वर्तमान में continuity (जारी रहना) को दर्शाता है। [see reference of  Purdue university: verb with helper] 

क्रिया के पाँच रूप

क्रिया के पहले रूप (V1) के अंत में ing जोड़कर उसे V4 बनाया जाता है। जैसे –

  • Do + ing = doing
  • Run + ing = running
  • Play + ing = playing
  • Watch + ing = watching
  • Sleep + ing = sleeping

Present Continuous Tense में Is, Am और  प्रयोग किया किया जाता है। आप दिए गए लिंक पर जाकर के इसके बारे में विस्तार से जान सकते है।

यदि आप इस लेख को revision के उद्देश्य से पढ़ रहे हैं तो  Tense chart में आप सभी 12 टेंस का अध्ययन कम समय में कर सकते हैं।

Present Continuous Tense Hindi to English (Affirmative)

Present continuous tense के सकरात्मक वाक्यों को बनाने के लिए निम्नलिखित steps को follow करें।

उदाहरण वाक्य: अजय(subject) सोफे पर(object) सो रहा(verb) है(is/am/are)।

  1. वाक्य में पहले कर्ता को रखें।
  2. फिर is/am/are का प्रयोग करें।
  3. उसके बाद क्रिया का चौथा (V4) रूप।
  4. अंत में कर्म (Object) को रखा जाता है।

Example Sentence: Ajay is sleeping on sofa.

 

उदाहरण

  • मैं खा रहा हूँ।
    • I am eating.
  • वह दौड़ रहा है।
    • He is running.
  • तुम हँस रहे हो।
    • You are laughing.
  • रीना सो रही है।
    • Reena is sleeping.
  • ट्रेन आ रही है।
    • The train is coming.
  • पंक्षी उड़ रहे है।
    • Birds are flying.
  • हवा चल रही है।
    • The wind is blowing.
  • खिलाड़ी नाच रहे हैं।
    • The players are dancing.
  • रमेश पढ़ रहा है।
    • Ramesh is reading.
  • मजदूर काम कर रहे है।
    • The workers are working.

Present Continuous Tense Negative Sentences in Hindi

Present Continuous tense के नकरात्मक वाक्यों का अनुवाद पांच steps में किये जाते है.

उदाहरण वाक्य: इन्टरनेट(subject) काम(verb) नहीं(not) कर रहा है(is/am/are)।

  1. पहले कर्ता (subject) को रखें।
  2. दुसरे में is/am/are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में not लगायें।
  4. फिर क्रिया का चौथा (V4) रूप।
  5. अंत में कर्म (object) को रखें। (यदि वाक्य में हो तो)

Example Sentence: Internet is not working.

 

ध्यान दें: not का प्रयोग तीसरे step में “is/am/are के बाद” किया जायेगा।

उदाहरण

  • मैं नहीं खा रहा हूँ।
    • I am not eating.
  • वह नहीं दौड़ रहा है।
    • He is not running.
  • तुम नहीं हँस रहे हो।
    • You are not laughing.
  • रीना नहीं सो रही है।
    • Reena is not sleeping.
  • ट्रेन नहीं आ रही है।
    • Train is not coming.
  • पंक्षी नहीं उड़ रहे हैं।
    • Birds are not flying.
  • हवा नहीं चल रही है।
    • Wind is not blowing.
  • खिलाड़ी नहीं नाच रहे हैं।
    • The players are not dancing.
  • रमेश नहीं पढ़ रहा है।
    • Ramesh is not reading.
  • मजदूर काम नहीं कर रहे है।
    • The workers are not working.

Present Continuous Tense Interrogative Sentences in Hindi

Interrogative वाक्य दो प्रकार के हो सकते हैं:-

  • पहला: जिसमे प्रश्न शब्द बीच में आते हैं। जैसे ➔ तुम क्या कर रहे हो? (What are you doing?)
  • दूसरा: जिन वाक्यों का शुरुआत “क्या” से हो। जैसे ➔ क्या तुम कर रहे हो? (Are you doing?)

आपने देखा की सारे शब्द एक ही है, केवल “क्या” शब्द को बीच से उठाकर शुरू में रख देने से पुरे वाक्य का structure बदल जाता है।

“क्या” से शुरू होने वाले वाक्यों का अनुवाद करने का तरीका इसके आगे वाले खंड में बताया गया है। इस खंड में हमलोग केवल उन वाक्यों का अनुवाद करना सीखेंगे, जिसमे प्रश्न शब्द बीच में प्रयुक्त हो। हिंदी से अंग्रेज़ी में अनुवाद करने के लिए नीचे दिए गए steps को फोलो करें।

उदाहरण वाक्य: नेहा(subject) कमरे में(object) क्या(Q.W) कर रही(verb) है(is/am/are)?

  1. हिंदी वाक्य में प्रयोग हुए प्रश्न शब्द(Q.W) को पहले रखें।
  2. उसके बाद Is/Am/Are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता(Subject) को रखें।
  4. क्रिया का चौथा रूप लगायें।
  5. अंत में कर्म (object) को रखें।

Example Sentence: What is Neha doing in the room?

उदाहरण

  • यह काम कैसे कर रहा है?
    • How is this working?
  • तुम दौड़ क्यों रहे हो?
    • Why are you running?
  • मैं बात क्यों कर रहा हूँ?
    • Why am I talking?
  • तुम क्या कर रहे हो?
    • What are you doing?
  • वह क्यों हस रही है?
    • Why is she laughing?
  • वे लोग कहाँ जा रहे हैं?
    • Where are they going?
  • मैं क्या कर रह हूँ?
    • What am I doing?
  • तुम क्या बोल रहे हो?
    • What are you saying?
  • वे लोग कब आ रहे हैं?
    • When are they coming?
  • तुम यह कैसे कर रहे हो?
    • How are you doing this?

Negative-Interrogative Sentence

Negative interrogative वाक्य उन्हें कहा जाता है, जिनमे नकरात्मक शब्द (not) और प्रश्न शब्द (Q.W) एक ही वाक्य में प्रयुक्त हो। ध्यान दें की यहाँ ऐसे वाक्यों की बात हो रही है, जिसमे प्रश्न शब्द वाक्य के बीच में हो (Wh Family Words)। इनका हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद 6 steps में किया जाता है।

उदाहरण वाक्य: नेहा(subject) अजय(object) से क्यों(Q.W) नहीं(not) बात कर रही(verb) है(is/am/are)?

  1. पहले प्रश्न शब्द को रखें।
  2. दुसरे में Is/Am/Are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को रखें।
  4. चौथे स्टेप में not का प्रयोग करें।
  5. पाँचवे स्टेप में क्रिया का चौथा रूप (V4)
  6. अंत में object (यदि वाक्य में हो तो, अन्यथा 5 स्टेप में ही अनुवाद पूरा हो जायेगा।)

Example Sentence: Why is Neha not talking with Ajay?

उदाहरण

  • यह काम क्यों नहीं कर रहा है?
    • Why is this not working?
  • तुम दौड़ क्यों नहीं रहे हो?
    • Why are you not running?
  • तुम बात क्यों नहीं कर रहे हो?
    • Why are you not talking?
  • तुम क्या नहीं कर रहे हो?
    • What are you not doing?
  • वह क्यों नहीं हँस रही है?
    • Why is she not laughing?
  • वे लोग पटना क्यों नहीं जा रहे हैं?
    • Why are they not going to Patna?
  • वह खाना क्यों नहीं बना रही है?
    • Why is she not cooking?
  • तुम क्या नहीं बोल रहे हो?
    • What are you not speaking?
  • वे लोग कब नहीं आ रहे हैं?
    • When are they coming?
  • वह यह कैसे नहीं कर रहा है?
    • How is he not doing this?

"What" Question Sentence | "क्या" से शुरू होने वाले वाक्य

हिंदी के वाक्य अगर “क्या” शब्द से शुरू हो तो अंग्रेजी में “क्या” का अनुवाद नहीं किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को निम्नलिखित चरणों में अनुवाद करें।

उदाहरण वाक्य: क्या(Q.W) नेहा(subject) अपने कमरे में(object) पढ़ रही(verb) है(is/am/are)?

  1. Q.W को इग्नोर (ignore) करते हुए वाक्य की शुरुआत is/am/are से करें।
  2. दुसरे स्टेप में subject को रखें।
  3. इसके बाद क्रिया का चौथा रूप।
  4. अंत में object.

Example Sentence:  What Is Neha studying in her room?

उदाहरण

  • क्या तुम पढ़ रहे हो?
    • Are you reading?
  • क्या वह जा रहा है?
    • Is he going?
  • क्या रमेश काम कर रहा है?
    • Is Ramesh working?
  • क्या पूजा शादी कर रही है?
    • Is Pooja getting married?
  • क्या कार नहीं आ रही है?
    • Is the car not coming?
  • क्या तुम सो रहे हो?
    • Are you sleeping?
  • क्या वह नहीं नाच रहा है?
    • Is he not dancing?

“क्या” से शुरू होने वाले नकरात्मक वाक्य

इस प्रकार के वाक्यों में भी “क्या” शब्द का अनुवाद नहीं किया जाता है। “क्या” से शुरू होने वाले नकरात्मक वाक्यों का अनुवाद निम्नलिखित चरणों में करें:-

उदाहरण वाक्य: क्या(Q.W) रमेश(subject) शतरंज(object) नहीं(not) खेल रहा(verb) है(is/am/are)?

  1. प्रश्न शब्द को इग्नोर करें और is/am/are से वाक्य की शुरुआत करें।
  2. दुसरे स्टेप में subject का प्रयोग करें।
  3. इसके बाद not का प्रयोग होगा।
  4. फिर क्रिया का चौथा रूप।
  5. अंत में object को रखें।

Example Sentence: What Is Ramesh not playing chess?

उदाहरण

  • क्या वह बाहर नहीं खेल रही है?
    • Is she not playing outside?
  • क्या वे लोग अभी नहीं सो रहे हैं?
    • Are they not sleeping now?
  • क्या हमलोग टीवी नहीं देख रहे हैं?
    • Are we not watching TV?
  • क्या तुम अंग्रेजी नहीं पढ़ रहे हो?
    • Are you not studying English?
  • क्या वह किताब नहीं पढ़ रही है?
    • Is she not reading a book?
  • क्या वे लोग फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं?
    • Are they not playing football?
  • क्या तुम संगीत नहीं सुन रहे हो?
    • Are you not listening to music?
  • क्या वह फ़ोन पर बात नहीं कर रही है?
    • Is she not talking on the phone?
  • क्या मैं कंप्यूटर पर टाइप नहीं कर रहा हूँ?
    • Am I not typing on the computer?
  • क्या वे लोग पूल में नहीं तैर रहे हैं?
    • Are they not swimming in the pool?
  • क्या बाहर अँधेरा नहीं हो रहा है?
    • Is it not getting dark outside?

Present Continuous Tense in Hindi Exercise

Translate into English

  1. तुम मेरी मदद नहीं कर रहे हो।
  2. वह अकेला जा रहा है।
  3. रमेश कहाँ खेलने जा रहा है?
  4. वह अकेला कर रहा है।
  5. तुम अच्छा कर रहे हो।
  6. तुम अच्छा नहीं कर रहे हो।
  7. पूजा शादी नहीं कर रही है।
  8. मैं खेलने जा रह हूँ।
  9. तुम मजाक कर रहे हो।
  10. भारत विकास कर रहा है।
  11. क्या भारत विकास कर रहा है?

शब्दार्थ: मजाक (joke), विकास (develop), शादी करना (getting married)

A Story in Present Continuous Tense in Hindi

Translate into English:-

मेरा दोस्त राहुल एक नए शहर में रह रहा है। वह इस नए स्थान को जानने के लिए तैयार हो रहा है। वह एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसे वहां का सुंदर वातावरण बहुत पसंद आ रहा है।

रात के समय, राहुल अपने नए दोस्तों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों की खोज कर रहा है। वह एक लोकल रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ रात का भोजन कर रहा है और मजेदार बातचीत कर रहा है।

कल सुबह, राहुल एक नए म्यूज़ियम की ओर बढ़ रहा है जहाँ उसे दुनिया के चमत्कारी कार्यों को देखने का अवसर मिल रहा है। उसका मन बहुत खुश है क्योंकि उसका नया शहर उसे हर दिन कुछ नया सिखने का अवसर दे रहा है।

Answer:-

My friend Rahul is living in a new city. He is getting ready to explore this new place. He is studying in a good school and he likes the beautiful environment there.

At night, Rahul is exploring different places in the city with his new friends. He is having dinner with his friends at a local restaurant and enjoying interesting conversations.

Tomorrow morning, Rahul is heading towards a new museum where he will have the opportunity to see the miraculous works of the world. He is very happy because his new city is giving him the opportunity to learn something new every day.

Present Perfect Tense In Hindi - Rules, Examples and Exercise

Present Perfect Tense को वर्तमान काल और भूतकाल का मिश्रण कहा जा सकता है। इस tense के अंतर्गत आने वाले वाक्यों में घटना भूतकाल में घटी होती है लेकिन उसे कहा वर्तमान काल में जाता है। Present perfect tense का हिंदी में अर्थ होता है – पूर्ण वर्तमान काल।

Present perfect tense examples in Hindi to English –

  • मैं खाना खा चूका हूँ। (I have eaten) – इस वाक्य में खाने का काम पहले ही हो चूका है लेकिन कहा अभी जा रहा है।
  • रमेश पढ़ चूका है। (Ramesh has read) – इस वाक्य में भी, जब यह कहा जा रहा है तब तक पढने का काम हो चूका है।

यदि हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में चूका हूँ/ चुके है/ चुकी है इत्यादि आये तो उस वाक्य का अनुवाद Present Perfect Tense में होता है। इस आर्टिकल में पूर्ण वर्तमान काल के नियमों को हिंदी में समझाया गया है। (Present Perfect Tense Rules in Hindi)

इस लेख में बताये गए प्रत्येक rules और structure को आप tense chartकी मदद से याद रख सकते हैं और समय समय पर उनका revision भी कर सकते हैं। 

Present Perfect Tense की पहचान

हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि “चूका हूँ/चूका है/चुकी है/चुके हो/चुके हैं/ा है/ी है” इत्यादि रहे तो उस वाक्य का अनुवाद present perfect tense में किया जाता है। ऐसे वाक्यों की विशेषता यह रहती है की घटना भूतकाल में घटी होगी लेकिन उसका संबंध वर्तमान काल से होता है।

उदाहरण 1: क्या तुमने पढाई की है? (पहचान: ी है) निश्चित रूप से पढ़ने का कार्य अतीत में हो चूका होगा, लेकिन पूछने वाले का तात्पर्य वर्तमान काल से है। (प्रश्न में कर्ता वर्तमान काल में उसकी तैयारी के बारे में जानना चाहता है।)

उदाहरण 2: क्या मेरे भाई को तुमने पीटा है? (पहचान: ा है) इस वाक्य में भी प्रश्नकर्ता या जानना चाहता है की पहले (भूतकाल) में उसके भाई की पिटाई किसने की? और वह अभी (वर्तमान काल में) इस बात का बदला लेना चाहता हो।

उदाहरण 3: मैं खा चूका हूँ। (पहचान: चूका हूँ) कर्ता पहले ही (भूतकाल में) खा चूका है, अब (वर्तमान काल में) वह खाने का इच्छुक नहीं है।

दिए गए उदाहरणों में आपने देखा की कार्य भूतकाल में घटित हो चुकी होती है, परन्तु उसका संबंध वर्तमान काल से होता है।

Present Perfect Tense की पहचान

Present Perfect Tense में कर्ता के साथ  Have या Has का प्रयोग किया जाता है। यदि कर्ता Third Person और Singular हो तो has का प्रयोग किया जाता है बाकी सभी Personके साथ have का प्रयोग किया जाता है।

इसे याद रखने का एक सरल तरीका यह है की He/She/It/Name के साथ has का प्रयोग होगा बाकी सभी के साथ have का प्रयोग होगा। नीचे दी गयी सारणी को देखें।

कर्ता के अनुसार Have और Has का प्रयोग

इसे उदाहरण के माध्यम से समझें और ध्यान दें की करता Singular है या Plural. यदि करता singular है तो उसे third person में होना चाहिए तभी has का प्रयोग होगा।

Rule: Third person + singular + has

Present Perfect Tense Sentences in Hindi (Affirmative)

वाक्यों का बनावट समझने से पहले आप यह जान ले की इस टेंस में सिर्फ verb के तिसरे from

का प्रयोग होता है। आपको केवल have और has का प्रयोग अच्छे से करना है।

उदाहरण

  • मैं खा चूका हूँ।
    • I have eaten.
  • वह खा चूका है।
    • He has eaten.
  • यह महंगा हो चूका है।
    • It has become costly.
  • अजय सो चूका है।
    • Ajay has slept.
  • रमेश नहा चूका है।
    • Ramesh has a bath.
  • वह लोग बैठ चुके हैं।
    • They have sit.
  • मैं बोल चुकी हूँ।
    • I have spoken.
  • विजय और उसके भाई खेल चुके हैं।
    • Vijay and his brother have played.

Present Perfect Tense Negative Sentences in Hindi

Have और Has के साथ Not का प्रयोग

उदाहरण

  • वे लोग नहीं आये है।
    • They have not come.
    • They haven’t come
  • मैं नहीं सो चुकी हूँ।
    • I have not slept.
    • I haven’t slept.
  • मैंने उसे नहीं देखा है।
    • I have not seen him.
    • I haven’t seen him.
  • मैंने याद नहीं किया है।
    • I have not remembered.
    • I haven’t remembered.
  • मैंने खाना नहीं खाया है।
    • I have not eaten.
    • I haven’t eaten.
  • उसने फसल नहीं काटा है।
    • He has not harvested the crop.
    • He hasn’t harvested the crop.
  • बाहुबली ने कटप्पा को नहीं मारा है।
    • Baahubali has not killed Katappa.
    • Baahubali hasn’t killed Katappa.
  • सोहन स्कूल नहीं गया है।
    • Sohan has not gone to school.
    • Sohan hasn’t gone to school.
  • हमलोगों ने उस पेड़ को नहीं काटा है।
    • We have not cut that tree.
    • We haven’t cut that tree.

Present Perfect Tense Negative Sentences in Hindi

ध्यान दे की इस तरह के हिंदी वाक्यों में WH Question Wordबीच में रहते है लेकिन अंग्रेजी में अनुवाद करते समय उन्हें पहले रखा जाता है।

उदाहरण

  • तुमने क्या किया है?
    • What have you done?
  • लड़के स्कूल क्यों गए हैं?
    • Why the boys have gone to school?
  • अपने रमेश को कहाँ देखा?
    • Where have you seen Ramesh?
  • मोहन दिल्ली कब गया है ?
    • When has Mohan gone to Delhi?
  • उसने मेरा काम क्यों किया है?
    • Why has he done my work?
  • वह कब चला गया है?
    • When has he gone?
  • आपने यह काम क्यों किया?
    • Why have you done this work?
  • वह कहाँ गया है?
    • Where has he gone?
  • दिनेश कब आया है?
    • When has Dinesh come?
  • तुमलोगों ने क्या किया है?
    • What have you done?

'क्या' से शुरू होने वाले Interrogative Sentences

ध्यान दे की इस तरह के हिंदी वाक्य हमेशा क्या से शुरू होते है। अंग्रेजी में लिखते समय हमलोग क्या शब्द का अनुवाद नहीं करते है और वाक्य की शुरुआत have/has से की जाती है।

उदाहरण

  • क्या तुमने मेरे भाई को मारा है?
    • Have you beaten my brother?
  • क्या अपने रमेश को देखा है?
    • Have you seen Ramesh?
  • क्या उनलोगों ने आपको तंग किया है?
    • Have they annoyed you?
  • क्या पूजा सो चुकी है?
    • Has Pooja slept?
  • क्या दिनेश ने अपना काम किया?
    • Has Dinesh done his work?
  • क्या उसने झूठ बोला है?
    • Has he lied?
  • क्या अजय मुंबई गया है?
    • Has Ajay gone to Mumbai?
  • क्या वह मेरे पास आई है?
    • Has she come to me?
  • क्या उसने परीक्षा पास की है?
    • Has she/he passed the examination?
  • क्या तुम्हारे पिता ने एक कार खरीदी है?
    • Has your father bought a car?

Negative Interrogative Sentences

इस section में हमलोग Negative Interrogative Sentences के बारे में जानेंगे। इस तरह के हिंदी वाक्य क्या शब्द से भी शुरू हो सकते हैं या फिर Question Word बीच में भी हो सकते हैं। इन दोनों का अंग्रेजी वाक्य में बनावट का formula ऊपर structure में दिया गया है।

उदाहरण

  • क्या तुमने मेरे भाई को नहीं पीटा है?
    • Have you not beaten my brother?
    • Haven’t you beaten my brother?
  • उसने क्यों कुछ नहीं किया?
    • Why has he not done anything?
    • Why hasn’t he done anything?
  • क्या तुम नहीं खेल चुके हो?
    • Haven’t you played?
    • Have you not played?
  • आपने यह कैसे नहीं सोचा?
    • How have you not thought of this?
    • How haven’t you thought of this?
  • क्या तुमने रमेश को नहीं देखा है?
    • Haven’t you seen Ramesh?
    • Have you not seen Ramesh?
  • तुम्हारे पिता ने गाड़ी क्यों नहीं खरीदी है?
    • Why has your father not bought the car?
    • Why hasn’t your father bought the car?
  • क्या आपने खाना नहीं खाया है?
    • Haven’t you eaten?
    • Have you not eaten?
  • तुमने यह कब नहीं किया है?
    • When have you not done this?
    • When haven’t you done this?
  • क्या उसने दवा नहीं ली है?
    • Has he not taken the medicine?
    • hasn’t he taken the medicine?
  • वह अभी तक क्यों नहीं आया है?
    • Why hasn’t he come yet?
    • Why has he not come yet?
  • क्या तुमने भगवान को नहीं देखा है?
    • Have you not seen the god?
    • Haven’t you seen the god?

      Doubt and Mistakes

      इस टेंस के साथ कभी भी ago (पहले) का प्रयोग नहीं होगा। यदि किसी वाक्य में आपको यह शब्द मिले तो उसका अनुवाद Past Indefinite Tense में होगा न की Present Perfect Tense में।

      • मैं उससे 5 साल पहले मिला था – इस वाक्य का अनुवाद ‘I met him 5 years ago’ होगा। यदि आप लिखते है ‘I have met him 5 years ago’ तो ऐसा लिखना गलत होगा।

      [Refer this BBC discussion for more information]

Present Perfect Tense Exercises in Hindi

Translate into English –

  1. तुम आम खा चुके हो।
  2. वह लोग पढ़ चुके हैं।
  3. रमेश सो चूका है।
  4. तुमने उसे देखा है।
  5. मैंने तुम्हारे भाई को नहीं मारा है।
  6. रोहन स्कूल नहीं आया है।
  7. सूरज नहीं डूबा है।
  8. क्या तुमने मुझे पैसे दिये है?
  9. क्या तुम्हारा भाई आया है?
  10. क्या तुम्हारा काम खत्म हुआ है?
  11. तुम क्यों नहीं सोये हो?
  12. पूजा कहाँ गयी है?
  13. आपने मोबाइल क्यों बेचीं?
  14. तुमने पूजा को कहाँ देखा है?
  15. वह तुम्हारे लिए क्या नहीं कर सका है?

Present Perfect Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples, Exercise

“Present Perfect Continuous Tense” का हिंदी में अर्थ होता है – पूर्ण अपूर्ण वर्तमान काल। इस काल के वाक्यों से हमें यह बोध होता है की वर्तमान में कोई कार्य भूतकाल से ही किसी समय से होता आ रहा है। अर्थात कोई कार्य भूतकाल में शुरू हुआ है और वर्तमान में भी जारी है। पहचान के रूप में इस क्रिया के अंत में ता रहा है/ती रही है/ते रहे हैं/रहा है/रही है/रहे हैं इत्यादि मौजूद होते हैं। इस प्रकार के ज्यादातर वाक्यों में भूतकालिक समयसूचक शब्द निहित होते हैं और अंग्रेजी वाक्यों में  have/has एवं for और since

been का प्रयोग किया जाता है।

Present Perfect Continuous Tense Examples in Hindi to English Translation:-

 

  • मैं चार घंटो से दौड़ रहा हूँ। ➔ I have been running for four hours.
  • मैं सुबह से इंतजार कर रही हूँ। ➔ I have been waiting since morning.
  • वह बचपन से प्रयास कर रहा है। ➔ He has been trying since childhood.

 

“Present Perfect Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercise” यह Present Tense का चौथा और आखरी भाग है। इसके बाद हमलोग  Past Indefinite Tense का अध्ययन करेंगे। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप  Tense Chart में जाकर प्रत्येक present tense का revision अवश्य करें।

इस आर्टिकल में हमलोग सीखेंगे की Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग कब और कैसे करना है। हम इनके अनुवाद के नियम और वाक्यों की पहचान करना सीखेंगे।

Present Perfect Continuous Tense की पहचान

जैसा की आप जान चुके हैं, हिंदी में इस टेंस को पूर्ण अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है। इस प्रकार के वाक्यों में समयसूचक शब्द मौजूद होते है। जैसे- दो घंटे से, दिसंबर से, एक साल से, बहुत पहले से, कुछ दिनों से इत्यादि।

Present Perfect Continuous Tense के क्रिया से यह बोध होता है की कार्य Past या अतीत में शुरू हुआ है और अभी भी जारी है।

हिंदी वाक्यों में अगर पहचान की बात की जाये तो present continuous tense और present prefect continuous tense समान प्रतीत हो सकते हैं, लेकिन इनमे अंतर होता है। इस अंतर को नीचे दिए गए उदाहरणों से समझें:-

 

  • मैं खेल रहा हूँ। ➔ I am playing. (present continuous tense)
    • इस वाक्य में सामान्य रूप से खेलने की बात हो रही है। इसमें अतीत का कोई भी सन्दर्भ नहीं दर्शाया गया है।
  • मैं खेलता रहा हूँ। ➔ I have been playing. (present perfect continuous tense)
    • इस वाक्य में क्रिया शब्द (खेल) के अंत में “ता” मौजूद है जो दर्शाता है की खेलने का काम अतीत में शुरू हुआ है और वर्तमान में भी जारी है।
  • मैं दो घंटे से खेल रहा हूँ। ➔ I have been playing for two hours. (present perfect continuous tense)
    • इस वाक्य में स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है की खेलने का कार्य अतीत में दो घंटे पहले शुरू हुआ और वर्तमान में भी जारी है।
ऊपर दिए गए उदाहरणों से स्पष्ट है की present perfect continuous tense को पहचानने के दो नियम हैं।

 

 

पहचान

Present Perfect Continuous Tense के साथ have/has been का प्रयोग

Present Perfect Continuous Tense की कर्ता के साथ have been या has been का प्रयोग किया जाता है। इनका प्रयोग वैसा ही है जैसे आप कर्ता के साथ  have और has का प्रयोग करते है। आप किये गए लिंक पर क्लिक कर के इसके बारे में विस्तार से जान सकते है। Been का प्रयोग सभी कर्ता के साथ होगा आपको केवल have और has का प्रयोग सीखना है।

नीचे एक सारणी की गयी है जिसमे संक्षिप्त रूप से have been और has been का कर्ता के साथ प्रयोग को दर्शाया गया है। Personके बारे में अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर जायें।

कर्ता के अनुसार Have been और Has been का प्रयोग

Present Perfect Continuous के साथ For और Since का प्रयोग

जैसे की Present Perfect Continuous tense के वाक्यों के साथ कई बार भूतकालिक समयसूचक भी होते हैं जिनसे हमें समय का पता चलता है। इसे दर्शाने के लिए हमलोग For और Since का प्रयोग करते हैं। इस सन्दर्भ में For और Since का अर्थ होगा ‘से।’

उदहारण

  • मैं चार घंटे से खेल रहा हूँ। – Duration of time.
  • मैं मार्च से कोशिश कर रहा हूँ। – Point of time.
  • मैं एक साल से इंतजार कर रहा हूँ। – Duration of time.
  • मैं 4 बजे से पढ़ रहा हूँ। – Point of time.

अब तक हमने इसके अर्थ को जाना, इस आर्टिकल में हम इसके बारे में केवल इतना ही जानेगें। यदि आप विस्तार से  For और Since का प्रयोग पढना चाहते हैं तो लिंक पर जायें।

Present Perfect Continuous Tense के साथ Verb का प्रयोग

Present Perfect Continuous Tense के साथ verb के चौथे रूप का प्रयोग किया जाता है। verb को चौथे रूप में बदलने के लिए इसके साथ ing को जोड़ दिया जाता है। जैसे –

  • do + ing = doing.
  • play + ing = playing.
  • sell + ing = selling.

क्रिया के विभिन्न रूपों को सीखने के लिए आप इस पोस्ट  一 five forms of verb with meaning一को पढ़ सकते हैं। 

क्रिया के पाँच रूप

Present Perfect Continuous Tense Sentences in Hindi (Affirmative)

उदाहरण

  • मैं पढता रहा हूँ।
    • I have been reading.
  • वह दौड़ता रहा है।
    • He has been running.
  • वह गाती रही है।
    • She has been singing.
  • मैं 6 वर्षों से रह रहा हूँ।
    • I have been living for 6 years.
  • वह 2005 से रह रहा है।
    • He has been living since 2005.
  • वह टहलता रहा है।
    • He has been walking.
  • वह सुबह से टहल रहा है।
    • He has been walking since morning.
  • हमलोग 15 सालों से दोस्त रहे है।
    • We have been friends for 15 years.
  • वह पिछले सोमवार से लापता है।
    • He has been missing since last Monday.
  • हमलोग कई सालों से संघर्ष कर रहे है।
    • We have been struggling for several years.

Negative Sentences of Present Perfect Continuous Tense

उदाहरण

  • वह एक महीने से पढाई नहीं कर रहा है।
    • He has not been reading for 1 month.
    • He hasn’t been reading for 1 month.
  • वह 15 साल से इस गाँव में नहीं रह रहा है।
    • He has not been living in the village for 15 years.
    • he hasn’t been living in the village for 15 years.
  • तुम सुबह से काम नहीं कर रहे हो।
    • You have not been working since morning.
    • You haven’t been working since morning.
  • अजय सालों से अपने माता पिता की सेवा नहीं कर रहा है।
    • Ajay has not been serving his parents for years.
    • Ajay hasn’t been serving his parents for years.
  • मैं अभी से परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा हूँ।
    • I have not been preparing for the examination since then.
    • I haven’t been preparing for the examination since then.
  • रोहन आधे घंटे से हल्ला नहीं कर रहा है।
    • Rohan has not been making a noise for half an hour.
    • Rohan hasn’t been making a noise for half an hour.
  • वे लोग जनवरी से व्यायाम नहीं कर रहे है।
    • They have not been doing exercise since January.
    • They haven’t been doing exercise since January.

Interrogative Sentences of Present Perfect Continuous Tense

उदाहरण

  • पूजा तीन दिन से क्या पढ़ रही है?
    • What has Pooja been reading for three days?
  • वह क्या करता रहा है?
    • What has he been doing?
  • तुमलोग 5 बजे से क्या कर रहे हो?
    • What have you been doing since 5 O’clock?
  • सरकार सालों से क्या कर रही है?
    • What has the government been doing for years?
  • तुम एक महीने से कहाँ रह रहे हो?
    • Where have you been living for a month?
  • वह शाम से क्यों सो रहा है?
    • Why has he been sleeping since evening?
  • तुम चार दिनों से क्या कर रहे हो?
    • What have you been doing for four days?
  • तुम एक हफ्ते से क्या कर रहे हो?
    • What have you been doing for weeks?
  • वह कब से मेरा इंतजार करता रहा है?
    • Since when has he been waiting for me?

WH-Question Sentence ('क्या' से शुरू होने वाले वाक्य)

उदाहरण

  • क्या आप सुबह से पढ़ रहे हैं?
    • Have you been reading since morning?
  • क्या तुम 10 साल से यहाँ रह रहे हो?
    • Have you been living here for 10 years?
  • क्या वह 2020 से परीक्षा की तैयारी कर रहा है?
    • Has he been preparing for the examination since 2020?
  • क्या अजय 9 बजे से व्यायाम कर रहा है?
    • Has Ajay been doing exercise since 9 O’clock?
  • क्या तुम सिर्फ 1 साल से अपने माता-पिता की सेवा कर रहे हो?
    • Have you been serving your parents only for 1 year?

Negative Interrogative Sentence

उदाहरण

  • क्या मैं 2020 से प्रयागराज में नहीं रह रहा हूँ?
    • Have I not been living in Paryagraj since 2020?
    • Haven’t I been living in Paryagraj since 2020?
  • तुम एक साल से क्या नहीं कर रहे हो?
    • What have you not been doing for a year?
    • What haven’t you been doing for a year?
  • क्या उसे चार दिनों से बुखार नहीं हो रहा है?
    • Has he not been suffering from a fever for four days?
    • Hasn’t he been suffering from a fever for four days?
  • क्या तुम कल रात से नोटबुक नहीं बना रहे हो?
    • Have you not been making notebooks since yesterday night?
    • Haven’t you been making notebooks since yesterday night?
  • आपका पति एक घंटे से बोल क्यों नहीं रहा है?
    • Why has your husband not been talking for an hour?
    • Why hasn’t your husband been talking for an hour?
  • क्या सुबह से हवा नहीं चल रही है?
    • Has the wind not been blowing since morning?
    • Hasn’t the wind blowing since morning?
  • क्या मैं सालों से आपकी मदद नहीं कर रहा हूँ?
    • Have I not been helping you for years?
    • Haven’t I been helping you for years?
  • तुम 6 बजे से क्यों नहीं पढ़ रहे हो?
    • Why have you not been reading since 6 O’clock?
    • Why haven’t you been reading since 6 O’clock?
  • बच्चे 4 बजे से क्यों नहीं खेल रहे हैं?
    • Why the children have not been playing since 4 O’clock?
    • Why the children haven’t been playing since 4 O’clock?

Present Perfect Continuous Tense Exercises in Hindi

Translate into English:-

  1. वह गाड़ी खरीदने कहाँ जा रहा है?
  2. आप वहां कब से नहीं जा रहे हैं?
  3. तुम क्या करते आ रहे हो?
  4. मैं हमेशा सोता रहा हूँ।
  5. वह 2020 से इस शहर में नहीं रह रहा है।
  6. रमेश मंगलवार से काम कर रहा है।
  7. वह नाचता रहा है।
  8. मैं पिछले साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ।
  9. वह सुबह से टहल रहा है।
  10. बच्चे शाम से हल्ला कर रहे हैं।
  11. तुम सुबह से गड्ढा क्यों खोद रहे हो?
  12. क्या वह हमेशा से रोता रहा है?
  13. वह बहुत सालों से पी रहा है।
  14. तुम 6 सालों से परिश्रम कर रहे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *